आज से रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम इस ऐप के जरिए हो सकते हैं अपडेट

विपक्षा का हमला

आरयू वेब टीम।

लंबे समय तक एक ही दाम पर पेट्रोल व डीजल खरीदने की बात अब पुराने दौर की बात हो गई। अब आज से रोज इनके दामों में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। पहले की तरह जहां दाम घटाएं-बढ़ाएं जाने पर इनकी कीमत रात 12 बजे से लागू होती थी, वहीं अब यह सुबह छह बजे से लागू होंगी। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों को इसका पता रात में ही चल जाएगा, लेकिन नियमों के तहत वह इसे सुबह छह बजे से ही लागू कर पाएंगे।

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर हमेशा से ही सवालों के घेरे में खड़ी रहने वाली मोदी सरकार ने इस फैसले को लागू करने के पीछे दामों में पारदर्शिता लाने की बात कही है।

अब रोज सुबह पंप संचालकों ने ऑटोमेशन सर्वर सिस्टम में नए रेट के आंकड़े बदलना शुरू कर दिया है। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल के गिरते-चढ़ते दामों से अपडेट रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल में Fuel@IOC ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही आप मैसेज के जरिए भी नए दामों को जान पाएंगे।

वहीं दूसरी ओर ऑटोमेशन सिस्टम के जरिए पेट्रोल-डीजल कंपनियां मुख्यालय से पेट्रोल पंपों का हिसाब-किताब रखेंगी। नई व्यवस्था में पंपों पर ऑटोमेशन सिस्टम लगाना भी अब बेहद जरूरी हो गया है। हालांकि ज्‍यादतर पंप इससे अपडेट भी हो चुके हैं। दूसरी ओर काफी समझने-समझाने के बाद रोज दाम के बदलाव का विरोध कर रहे पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी आज से शुरू होनी वाली हड़ताल वापस ले लिया है।