फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानें कितने रुपए का मिलेगा अब

गैस सिलेंडर

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। विपक्षी पार्टियों के हो-हाल्‍ला के बाद भी गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। शुक्रवार मध्‍य रात्रि से घरेलू के साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत लागू कर दी गयी है।

घर में इस्‍तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर का बाजार भाव 781 रुपए हो गया है। पहले 14 किलो दो सौ ग्राम गैस वाला यह सिलेंडर 776 रुपए में राजधानी वासियों को मिलता था। वहीं कॉम‍र्शियल सिलेंडर के रेट में भी आठ रुपए की बढ़ोतरी कर दी गयी है। अब 19 किलों गैस वाला यह सिलेंडर उपभोक्‍ताओं को 1380 रुपए में मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें- राहुल ने कहा “महंगी गैस, महंगा राशन, बंद करो खोखला भाषण“

बैंकों में आएगी 285.12 रुपए सब्सिडी

घरेलू सिलेंडर के बाजार भाव में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही खातों में आने वाली सब्सिडी अमाउंट भी बढ़ गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों में अब 285.12 रुपए सब्सिडी के रूप में आएंगे।

चार महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 221 की बढ़ोतरी

बताते चलें कि लगातार चौथे महीने सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान घरेलू सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 221 रुपए का इजाफा हो गया है। पुराने दाम की दाम करें तो एक अगस्त को घरेलू सिलेंडर 560 रुपए था।

यह भी पढ़ें- मंहगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही जनता, बीजेपी के मंत्री आंकड़ों में बुन रहे तरक्‍की के ख्‍वाब: नरेश उत्‍तम