स्थापना दिवस पर PM मोदी ने सिक्किम को बताया पूर्वी भारत का स्वर्ग, कही ये बातें

सिक्किम
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी।

आरयू वेब टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा आज, हमें सिक्किम के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने का अवसर मिला है। जब जश्न इतने ऐतिहासिक हों और इतने दिव्य माहौल में मनाए जा रहे हों, तो उनकी भव्यता कई गुना बढ़ जाती है। साथ ही पीएम ने सिक्किम को पूर्वी भारत का स्वर्ग बताते हुए प्रकृति प्रेमी पर्यटकों से राज्य के ऑर्किडेरियम का भ्रमण करने का आग्रह किया।

वहीं समापन समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कल रोडशो के पूरे सफर के दौरान मैंने जो सबसे अच्छी चीज देखी, वह थी सिक्किम की सड़कों की सफाई। कहीं भी, दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं थी। हवा में भी सफाई थी। सड़कों पर भी सफाई थी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप सिक्किम के लोग, प्रकृति के पक्के रखवाले और ब्रांड एम्बेसडर हैं।

इस दौरान विरोधियों को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, मैं इस कार्यक्रम के सभी कोरियोग्राफरों और संगीतकारों को बधाई देता हूं कि जब देश में, राजनीतिक स्वार्थ के कारण, पूरे राष्ट्र में क्षेत्रवाद, जातिगत भेदभाव और विभाजन को बढ़ावा देने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, तब आज सिक्किम ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नजरिया दिखाया है।

यह भी पढ़ें- दमदम की जनसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, पहले चरण के मतदान ने कर दिया भाजपा की विजय का शंखनाद

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में, आपने पूरे हिंदुस्तान को हमारी आंखों के सामने ला खड़ा किया है। सचमुच, आपने दिल जीत लिए हैं। सिर्फ मोदी का ही नहीं, बल्कि आज पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है। भारत के प्रति यही सच्ची निष्ठा और देशभक्ति है। इसी के जरिए नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन कर PM मोदी ने कहा, हमारा देश विकास की भाग्य रेखाओं के निर्माण में जुटा