प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को लगा रहा गले

आगरा मॉकड्रिल

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के मामले में योगी सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केंद्रीय मंत्री को ‘बचा’ रहा है।

प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर कहा, ”मात्र एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था। बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आप बीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।”

यह भी पढ़ें- चिन्‍मयानंद की गिरफ्तारी को प्रियंका ने बताया जनता व प‍त्रकारिता की ताकत

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पहले भी योगी सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा था कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रियंका ने कहा था, आप उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए।

हाल ही में हुई घटनाओं के आकड़े देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार हर रोज राज्य को अपराध मुक्‍त करने का ढोल पीट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि 22 दिनों में 12 गोलीकांड, चार हत्याएं, और महिलाओं पर अत्याचार। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।”

यह भी पढ़ें- जालौन में असामाजिक तत्वों के महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़नें पर भड़कीं प्रियंका, कहा कायरों यही है तुम्हारी उपलब्धि

मालूम हो कि चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा को, उनसे रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और वो जेल में है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने उठाएं सवाल, कहा भाजपा से है चिन्‍मयानंद का संबंध इसलिए सुस्‍त है यूपी की पुलिस