प्रियंका को रोकने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन कर फूंका CM योगी का पुतला, बसों में ठूंसकर ले गयी पुलिस, देखें तस्‍वीरें

नरसंहार कांड

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। सोनभद्र नरसंहार कांड में जान गंवाने वालों के परिजनों का आज हाल जानने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रोके जाने पर कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता शुक्रवार को आक्रोशित हो उठे। प्रियंका को हिरासत में लिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का पुतला भी फूंका।

संबंधित खबर- खून से लाल हुई UP, जमीन विवाद में सोनभद्र में गोली बरसाकर तीन महिलाओं समेत दस की हत्या, 25 घायल

नरसंहार कांड

वहीं कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय से शुरू हुआ प्रदर्शन आज दोपहर हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास भी पहुंचा। जहां प्रियंका गांधी पर की गयी कार्रवाई को असंवैधनिक और योगी सरकार की मनमानी बताते हुए कांग्रेस के सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार, सीएम योगी आदित्‍यनाथ व पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नरसंहार कांड

संबंधित खबर- सीएम योगी को लेटर लिखकर प्रियंका ने कहा, यूपी दौरे में कम की जाए सुरक्षा, ताकि लोगों को न करना पड़े असुविधा का सामना

इस दौरान मौके पर हजरतगंज व आसपास के थाने की पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेयियों को सड़़क से हटाना चाहा, लेकिन अपनी नेता पर हुई कार्रवाई को लेकर आक्रोशित कांग्रेसी इसके लिए राजी नहीं हुए।

नरसंहार कांड

संबंधित खबर- सोनभद्र में मृतक के परिजनों का हाल जान योगी सरकार पर भड़के अजय कुमार, कहा जमीनी विवाद नहीं सामूहिक नरसंहार है घोरावल कांड

घंटों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बलपूर्वक बसों में महिला व पुरुष कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं को ठूंसकर ईको गार्डेन पहुंचाया। इस दौरान कई कांग्रेसियों के अड़ने पर पुलिस ने उन्‍हें घसीटकर बसों में भरा। हालांकि इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी जारी रखी।

नरसंहार कांड

संबंधित खबर-सोनभद्र हत्‍याकांड: धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने कहा, पीड़ितों से मिले बिना नहीं जाऊंगी वापस