राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस पर प्रियंका ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद कर कही ये बातें

मशाल जलाएं'
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस अवसर पर उन्‍होंने अपने परदादा को भी याद किया।

प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया के माध्‍यम से एक फोटो ट्वीट कर कहा कि ‘अल-हिलाल अखबार निकाल कर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी। आजादी के बाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री बनकर विज्ञान, संगीत, संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों के लिए ऊंचे दर्जे के संस्थान बनाए। महिला शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के हिमायती मौलाना अबुल कलाम आजा को उनके जन्मदिन पर शत-शत नमन।” प्रियंका की शेयर की गई इस तस्‍वीर में अबुल कलाम के साथ भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका का हमला, BJP का अपना कोई स्‍वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं, इसलिए सरदार पटेल को रहे हैं अपना

बताते चलें कि भारत में हर साल 11 नवंबर को राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री रहे मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- बोलीं प्रियंका, किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही बीजेपी सरकार

मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्‍म 11 नवंबर 1888 में मक्‍का में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्‍मद खैरुद्दीन था, जो एक मुस्लिम विद्वान थे। मानव संसाधान मंत्रालय ने 11 नवंबर 2008 को ऐलान किया था कि हर साल 11 नवंबर को राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने कहा, हैक किया गया प्रियंका गांधी का मोबाइल फोन, मोदी सरकार से इन पांच सवालों के मांगे जवाब