कॉलर पकड़ना-धक्का मारना, राहुल गांधी के साथ यूपी पुलिस के इस बर्ताव का देश में कोई नहीं कर सकता समर्थन: संजय राउत

अंग्रेजों का नौकर
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाने के दौर राहुल गांधी से यूपी पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर शुक्रवार को संजय राउत ने हमला बोला है। राउत ने कहा कि यूपी पुलिस ने राहुल गांधी से जिस प्रकार का बर्ताव किया। उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं, ये हमें भूलना नहीं चाहिए। शिवसेना नेता ने  राहुल गांधी का कॉलर पकड़ने के मामले को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए उसकी जांच की मांग की है।

संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा, धक्का मारा, गिराया। ये एक तरह से इस देश के लोकतंत्र का गैंगरेप है। इस गैंगरेप की भी जांच होनी चाहिए। राउत ने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं। कांग्रेस के साथ शिवसेना के कई मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन उनके नेता के साथ इस प्रकार के व्यवहार को सहन नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने रोका, तो हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने पैदल ही चल पड़ें राहुल गांधी व प्रियंका,धक्‍का-मुक्‍की, लाठीचार्ज

संजय राउत ने कहा कि यूपी पुलिस ने राहुल गांधी से जिस प्रकार का बर्ताव किया। उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं, ये हमें भूलना नहीं चाहिए। इन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है। उन्‍होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत मिलनी चाहिए थी।

बता दें कि पीड़ित परिवार वालों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी गुरुवार सुबह अपने काफिले के साथ यूपी के लिए निकले थे, लेकिन डीएनडी पर उसे यूपी पुलिस ने रोक लिया। इसी दौरान हुई धक्का मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिर गए। बाद में पुलिस ने राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया और ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बंद कर दिया। करीब आधे घंटे हिरासत में रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, जिसके बाद दोनों भाई- बहन दिल्ली वापस चले गए।

यह भी पढ़ें- हाथरस गैंगरेप: पीड़िता को न्‍याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का GPO पर विरोध प्रदर्शन, नेताओं ने दी गिरफ्तारी