जाधव के परिजनों का अपमान करने पर राजधानी में पाक के झंडे जलाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

पाक का झंडा जलाते लोग
पाक का झंडा जलाते लोग।

आरयू संवाददाता, 

लखनऊ। पाकिस्‍तान में कुलभूषण जाधव की मां और पत्‍नी के साथ अपमानजनक व्यवहार का विरोध आज संसद से लेकर सूबे की राजधानी की सड़कों तक पर देखने को मिला। जहां एक ओर आज संसद में पाक की कड़ी आलोचना के बाद पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे गुंजे। वहीं दूसरी ओर लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर जाधव के रिहाई की मांग की है।

यह भी पढे़ं- राज्‍यसभा में बोली सुषमा, विधवा की तरह मिली मां तो जाधव ने पूछा कैसे हैं बाबा

संगठन के कार्यकर्ताओं ने ठाकुरगंज से हजरतगंज तक एक रैली निकाली। साथ ही गांधी प्रतिमा पर पाक के विरोध में नारे लगाते हुए पाकिस्‍तन का झड़ा जलाकर अपन विरोध दर्ज किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अंबुज निगम ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आ सकता। इसके साथ ही उन्‍होंने जाधव की रिहाई की मांग भी की।

मालूम हो कि बुधवार को कुलभूषण जाधव से मिलने गई उनकी मां और पत्‍नी के साथ पाकिस्तान ने न सिर्फ अपमानजनक व्यवहार किया, बल्कि उन पर जासूसी का आरोप भी लगाया। इसकी जानकारी लगते ही पूरे देश में पाक के खिलाफ लोगों में रोष व्‍याप्‍त हो गया है।

यह भी पढे़ं- कुलभूषण जाधव पर बयान देकर विवाद में घिरे नरेश अग्रवाल, बैकफुट पर आए