यूपी कांग्रेस ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्ट की लिस्ट, इन 32 नेताओं पर जताया भरोसा

कांग्रेस

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने संगठन में कुछ बदलाव किया है। इसी के साथ रविवार को यूपी कांग्रेस ने मीडिया पैनलिस्ट व प्रदेश प्रवक्‍ताओं की लिस्‍ट जारी की है। सूची के मुताबिक 15 प्रदेश प्रवक्ता और 17 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सहमति पर सूची जारी हुई है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट में डॉ. सीपी राय, डॉ. अमरनाथ पासवान, पुनीत पाठक, प्रोफेसर हिलाल अहमद नकवी, संजीव कुमार सिंह, अनिल यादव (नोएडा), कुंवर सिंह निषाद, डॉ. राहुल राजभर, डॉ. मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उमाशंकर पांडेय, अंशु अवस्थी, डॉ. अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सुशील पासी, तनुज पुनिया का नाम शामिल है।

वहीं मीडिया पैनलिस्ट की जिम्‍मेदारी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, रफत फातिमा, अभिमन्यु त्यागी, आस्था तिवारी, डॉ. सुधा मिश्रा, डॉ. अन्नु प्रसाद पासवान, सूची विश्‍वास, प्रदीप सिंह, डॉ. सुधांशु बाजपेई, तमजीद अहमद, प्रेम नारायण पाल, सलमान इम्तियाज अंसारी, डॉ. राजकुमार मौर्या, सचिन रावत, गौरव जैन, रोहन सिंह व शैलेन्द्र सिंह को दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष की कुर्सी संभालकर बोले अजय राय, ‘दमनकारी है योगी सरकार, मोड़ देंगे बुलडोजर

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया और अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वह दो बार वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि वह दोनों बार बुरी तरह से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर उनके नाम की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी के अजय राय के हाथों में होगी यूपी कांग्रेस की कमान, हटाए गए खाबरी