बागपत: यमुना में डूबी नाव 19 की मौत, कई लापता, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

बागपत नाव हादसा

आरयू वेब टीम।

बागपत जिले में काठा गांव के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों और किसानों से भरी नाव यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि दजर्नों लोग अब भी लापता हैं। राहत व बचाव की टीम ने मौके पर पहुंच कर नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रही है। वहीं डूब रहे करीब दर्जन भर लोगों सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे के समय नाव में लगभग 60 लोग सवार थे। घटना के पीछे नाव के ओवरलोड होने की बात सामने आई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार काठा गांव के बड़ी संख्‍या में ग्रामीण महिला और पुरुष हर रोज नाव से यमुना नदी पारकर मजदूरी और खेती किसानी के लिए हरियाणा जाते हैं। रोज की तरह ही आज सुबह भी करीब 6:30 बजे 60 लोग जिनमें आदमी-औरतें शामिल थे, यमुना पार करके हरियाणा जाने के लिए नाव में सवार हुए।

थोड़ी दूर चलने के बाद ओवरलोड़ नाव अचानक डगमगाने लगी और देखते ही देखते नाव यमुना नदी में पलट गई। बताया जाता है कि नाव में सवार लगभग 20 लोग तो तैरकर बाहर निकल आए जबकि अन्य यमुना नदी में ही समा गए। फिलहाल नदी में गोताखोरों के अलावा ग्रामीण भी डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।। वहीं हालतों को देख कर मृतकों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी होना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- झरने में बस गिरने से 10 की मौत, 25 घायल

घटना के घंटों बाद भी आधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान पथराव और अधिकारियों से ग्रामीणों ने हाथापाई भी की। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में लगे हैं। वहीं एक साथ इतनी मौतों से काठा गांव में कोहराम मचा है।

योगी ने किया एलान मृतक के परिवारों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बागपत में हुए नाव हादसे पर गहरा शोक जताया है। डीएम को लोगों की हर संभव मदद कराने के न‍र्दिश देने के साथ ही हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया है।

यह भी पढ़ें- प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोमती में डूबे पांच युवक, पुलिस की लापरवाही से भड़की जनता