आरयू ब्यूरो, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर चिंता जाहिर की। साथ ही बसपा मुखिया ने योगी सरकार से बिजली की समस्या दूर करने के लिए उपाय करने की अपील की है। साथ ही, नये पावर प्लांट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो ये व्यापक जनहित में उचित होगा।
मायावती ने आज अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्टकर कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है।
साथ ही सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति संबंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुये जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नये पावर प्लांट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा।
सपा प्रवक्ता का बयान अभद्र बता मायावती ने कहा, ब्राह्मण के सम्मान को पहुंची ठेस, क्षमा याचना करें अखिलेश
इससे पहले कहा था कि यूपी के कई हिस्सों में जबरदस्त आंधी-तूफान से हुई जान-माल की भारी तबाही से प्रभावित लोगों/परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार को अपनी पूरी उदारता बरतते हुए हर प्रकार से उनके सहयोग के लिये आगे आना चाहिये ताकि वे लोग अपने उजड़े/बिखरे हुए पारिवारिक जीवन को समेट कर दोबारा से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।



















