रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान, 20 मिनट चक्कर लगाकर दोबारा हुई लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट
विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम पोल से टकराई इंडिगो की फ्लाइट।

आरयू वेब टीम। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर उस समय यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब रनवे को छूने के बाद इंडिगो की फ्लाइट अचानक दोबारा हवा में उठ गई। उदयपुर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7516 लैंडिंग के लिए रनवे पर टचडाउन कर चुकी थी, लेकिन पायलट ने लैंडिंग को अबॉर्ट करते हुए विमान को फिर से टेक-ऑफ करा दिया। इसके बाद फ्लाइट करीब 20 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाकर दोपहर 1:02 बजे लैंडिंग की।

मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट 6E-7516 उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना होकर दोपहर करीब 12:50 बजे जयपुर पहुंचती है। गुरुवार को विमान ने करीब 12:42 बजे लैंडिंग के लिए अप्रोच किया था। रनवे पर टचडाउन के बाद पायलट ने अचानक लैंडिंग रोककर विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। विमान के दोबारा हवा में उठते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि क्रू मेंबर्स ने समझाकर मामला संभाला।

यह भी पढ़ें- 155 यात्रियों को लेकर दिल्‍ली जा रही Air India की फ्लाइट में बजा फायर अलार्म, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दरअसल की भाषा में इसे ‘गो-अराउंड’ कहा जाता है। इसमें पायलट किसी कारण से लैंडिंग को सुरक्षित नहीं मानने पर विमान को दोबारा हवा में ले जाता है और परिस्थितियां अनुकूल होने पर फिर से लैंडिंग करता है। इस घटना के बाद विमान ने दूसरा चक्कर लगाया और सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतर गया।

हालांकि, गो-अराउंड के पीछे तत्काल कारण क्या रहा, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  घटना के दौरान कुछ समय के लिए यात्रियों में चिंता जरूर बढ़ गई, लेकिन विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंड, तेज झटके से मचा हड़कंप