अब गाय से टकराकर क्षतिग्रस्‍त हुई वंदे भारत एक्‍सप्रेस, रोकनी पड़ी ट्रेन

गाय वंदे भारत
गाय से टकराकर क्षतिग्रस्‍त हुई वंदेभारत।

आरयू वेब टीम। वंदे भारत एक्‍सप्रेस की डिजाइन को लेकर जहां सवाल उठ रहें हैं, वहीं उसके हादसों का शिकार होने का क्रम भी जारी है। शनिवार को एक बार फिर वंदे भारत दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी। इस बार मुंबई से गुजरात के गांधीनगर जा रही ट्रेन का अगला हिस्‍सा मात्र गाय से ही टकराने से बुरी तरह से टूट गया और ऊपर लगी हेडलाइट भी फूट गयी। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को नुकसान पहुंचने की बात सामने नहीं आयी है।

यात्रियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रेन को करीब आधा घंटा रोकना भी पड़ा। रेलवे कर्मियों ने ट्रेन की जांच करने के साथ टूटे हुए अगले हिस्‍से को उठाकर ट्रेन के अंदर रखा और वंदे भारत रवाना की गयी। दुर्घटना में ट्रेन के पहले डिब्‍बे के कुछ उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के पास वंदे भारत एक्‍सप्रेस से टकराई गाय, बड़ा हादसा टला

श्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि, “ट्रेन को कोई परिचालन क्षति नहीं हुई। 20 मिनट रुकने के बाद इसने आगे की यात्रा शुरू कर दी।” उन्होंने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- ‘वंदे भारत’ को हरि झंडी दिखा PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, “अटकाना, लटकाना, भटकाना, भूल जाना, हमारा रास्ता नहीं”

बताते चलें इससे पहले, छह अक्टूबर को गुजरात के वटवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच मुंबई से गांधीनगर जाते समय यह ट्रेन भैंस से टकराने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गयी थी। लोगों ने क्षतिग्रस्‍त वंदे भारत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसका खूब मजाक बनाया था। अगले दिन (सात अक्टूबर) को हुई इसी तरह की दूसरी घटना में ट्रेन मुंबई जाते समय गुजरात के आणंद के पास एक गाय से टकरा गई थी।

यह भी पढ़ें- लॉन्‍च के दूसरे दिन ही ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में आयी खराबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को गुजरात की राजधानी गांधीनगर से वंदे भारत श्रृंखला की तीसरी ट्रेन की सवारी कर इसकी शुरूआत की थी।

यह भी पढ़ें- तकनीकी खराबी के चलते लगातार तीसरे दिन चर्चा में आई वंदे भारत, बीच रास्‍ते बदलनी पड़ी ट्रेन, शताब्‍दी से वाराणसी गए यात्री