BBC की डॉक्यूमेंट्री बैन पर राहुल गांधी ने कहा, सत्य कभी नहीं छिपता

राहुल गांधी

आरयू वेब टीम। 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के बारे में राहुल गांधी ने मंगलवार को टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्य कभी छिपता नहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बैन करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर आप भगवत गीता या उपनिषद पढ़ेगे, तो पता चलेगा कि सत्य कभी नहीं छिपता।

राहुल ने एक ब्रीफिंग में कहा कि यदि आपने हमारे शास्त्रों को पढ़ा है, यदि आपने भगवत गीता या उपनिषदों को पढ़ा है। तो आप देख सकते हैं कि सच्चाई हमेशा सामने आती है। आप प्रतिबंध लगा सकते हैं। आप प्रेस को दबा सकते हैं, आप संस्थानों को नियंत्रित कर सकते हैं।

साथ ही कहा कि आप सीबीआइ, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सभी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सच तो सच होता है। सत्य चमकता है और इसे बाहर निकलने की गंदी आदत है। इसलिए किसी भी तरह की पाबंदी, दमन और लोगों को डराने से सच सामने आने से नहीं रुकेगा।

यह भी पढ़ें- अब केंद्र ने प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की डॉक्युमेंट्री को शेयर करने वाले टवीट्स ब्लॉक करने का दिया आदेश

वहीं विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि डॉक्यूमेंट्री अन्य देशों के साथ संबंधों को प्रभावित करेगा। इसके रिलीज होने के बाद से ही भाजपा नेता यह कहते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फैसला कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बीबीसी से विवादित नेता विंस्टन चर्चिल की मिली-जुली विरासत को याद करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- राहुल ने महात्मा गांधी, नेहरू, शास्त्री, इंदिरा व राजीव के साथ अटल को भी अर्पित की श्रद्धांजलि