हमले के बाद चंद्रशेखर का हाल जानने घर पहुंचे आजम खान ने कहा, जाको राखे साईंया मार सके ना कोय

आजम खान ने जाना हाल
चंद्रशेखर का हाल जानते आजम खान।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/सहारनपुर। हाल ही में हुए जानलेवा हमले में घायल भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद से लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच रविवार को समाजवादी पार्टी के कद्दवार नेता आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ चंद्रशेखर आजाद से मिलने सहारनपुर उनके घर पहुंचे। यहां आजम खान, चंद्रशेखर से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उनके जल्द होने लम्बे जीवन की कामना की।

वहीं चंद्रशेखर से मुलकात के बाद मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने कहा कि, ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय…मैं इस हमले से हैरान नहीं हूं। ना ये पहला है और ना आखिरी। चंद्रशेखर आजाद गरीबों और दलितों की लड़ाई लड़ते हैं और ये आगे भी लड़ते रहेंगे। ‘

दरअसल आजम खान और चंद्रशेखर आजाद कई बार एक साथ दिख चुके हैं। 2022 में हुए रामपुर उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद, सपा के प्रत्याशी और आजम खान के करीबी असीम रजा के लिए चुनाव प्रचार के लिए भी पहुंचे थे। वहीं अब आजाद पर जानलेवा हमले के बाद उनसे मिलने आजम खान पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- बदमाशों की गोली से घायल चंद्रशेखर से मिलने अस्पताल पहुंचे बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक, जाना हाल

बता दें कि 28 जून को देवबंद में भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलावरों ने उनपर फायरिंग की थी, जिसमें वो घायल हो गए थे। वहीं चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। चार युवकों को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है।

वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मे आरोपितों से पूछताछ के बाद रविवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर चंद्रशेखर आजाद के कई बयानों से उन्हें नाराजगी थी और वो दिनदहाड़े मर्डर करना चाहते थे। हमालावरों से पूछताछ के बाद डीआइजी सहारनपुर, अजय कुमार साहनी ने प्रेस कान्फ्रेंस बताया कि, ‘ हमलावर चंद्रशेखर आजाद का मर्डर करना चाहते थे, हांलाकि पुलिस को चंद्रशेखर पर हुए हमले का कोई ठोस मोटिव नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार