दिल्‍ली में तीन मंजिला इमारत गिरने से चार बच्‍चों समेत पांच की मौत

तीन मंजिला इमारत
मलबे में दबे लोगों की सहायता करते लोग।

आरयू वेब टीम। 

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। दिल्‍ली के अशोक विहार में तीन मंजिला एक इमारत गिरने से चार बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गयी, जबकि लगभग सात लोंगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है।

यह भी पढ़ें- राजधानी के तीन इलाकों में मकान ढहने से दो मासूमों समेत चार की मौत, कई घायल

हादसे के बार में पुलिस ने मीडिया को बताया कि घायलों को दीप चंद बंधू अस्पताल ले जाया गया। मृतक महिला की पहचान मुन्नी के रूप में की गयी है। मृतक दो बच्चे आपस में भाई हैं और उनकी उम्र 10 साल के करीब है। वहीं दो अन्य मृतक बच्चे में एक लड़का है और उसकी पांच साल की बहन है। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि मलबे में अब भी लोगों के फंसे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- ग्रेनो में दो अवैध इमारत गिरने से आठ की मौत, बिल्‍डर सहित चार गिरफ्तार, जांच के आदेश

घटनास्थल पर पहुंचे बचाव दल की टीम ने राहत कार्य शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर इस घटना के संबंध में उनके पास एक फोन कॉल आया था, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां सावन पार्क के निकट भेजी गयी।

वहीं एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी गयी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत 20 साल पुरानी थी। इसका ढांचा कमजोर और बुरी स्थिति में था।

यह भी पढ़ें- ग्रेनो बिल्डिंग हादसा: योगी ने अधिकारियों के निलंबन के साथ मुआवजे का किया ऐलान, कमिश्‍नर करेंगे जांच