लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की दो लिस्‍ट, मैनपुरी से लड़ेगें मुलायम, इन उम्‍मीदवारों के नाम भी हुए फाइनल

महत्‍वपूर्ण लिस्‍ट

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। अगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार की शाम कांग्रेस द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेंत 15 उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल किए जाने के बाद शुक्रवार की सुबह समाजवादी पार्टी ने भी अपनी महत्‍वपूर्ण लिस्‍ट जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: यूपी में सपा 37 तो बसपा 38 सीटों पर ठोकेगी ताल, जानें किस जिले से कौन सी पार्टी का होगा उम्मीदवार

सपा के राष्‍ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से जारी हुई सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की अधिकारिक रूप से घोषणा की गयी है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की पहली लिस्‍ट जारी, सोनिया गांधी रायबरेली तो राहुल लड़ेगे अमेठी से चुनाव, देखें अन्‍य को कहां से मिला मौका

जारी की गयी सूची में मुलायम सिंह यादव के अलावा पांच अन्‍य नामों पर भी आज लोकसभा चुनाव के लिए मुहर लगी है। जिसमें बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाइलाल कोल और बहराइच लोकसभा सीट से शब्बीर वाल्मिकी के चुनाव लड़ाने की घोषणा की गयी है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने किया ऐलान, कन्नौज से खुद तो मैनपुरी से मुलायम सिंह लड़ेगे 2019 का लोकसभा चुनाव

यहां बताते चलें कि लोकसभा चुनाव से काफी पहले ही सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले साल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी लोकसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। इस दौरान सपा मुख्‍यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में अखिलेश ने खुद भी कन्‍नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

अखिलेश नहीं, डिंपल लड़ेंगी कन्‍नौज से चुनाव

हालांकि आज शाम को ही दूसरी लिस्‍ट जारी करते हुए सपा ने अखिलेश यादव के कन्‍नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात रोक लगा दी। उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची के अनुसार अब कन्‍नौज से अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा की गयी है। इसके अलावा इस लिस्‍ट दो अन्‍य नाम भी शामिल हैं। इसके अनुसार डॉ. पूर्वी वर्मा को खीरी और उषा वर्मा को हरदोई लोकसभा सीट का उम्‍मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- फिर सामने आया शिवपाल का मुलायम प्रेम, ससेमो का अध्‍यक्ष हीं नहीं मैनपुरी से चुनाव भी चाहते हैं लड़ाना