मोदी सरकार ने नहीं होने दी संसद में महंगाई पर बहस, सत्र खत्‍म होते ही कह दिया नहीं कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: प्रियंका

प्रियंका गांधी

आरयू ब्‍यरो, लखनऊ। संसद का मानसूत्र सत्र समाप्‍त होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। प्रियंका ने सोमवार को कहा है कि मोदी सरकार ने संसद में महंगाई के मुद्दे पर बहस नहीं होने दी और अब सत्र समाप्‍त होते ही कह दिया है कि पेट्रोल व डीजल के दाम कम नहीं किया जाएंग। प्रियंका ने पेट्रोल व डीजल के दामों को लेकर जनता से भी उनकी राय मांगी है।

आज इस बारे में ट्विट करते हुए प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में महंगाई पर बहस नहीं होने दी और सत्र खत्म होते ही कह दिया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे।

साथ ही प्रियंका ने मोदी सरकार की मंश को लेकर सवाल करते हुए कहा है कि क्‍या संसद में इसीलिए महंगाई पर बहस नहीं होने दी गई? वहीं प्रियंका ने एक पोल के जरिए आज जनता से पूछा है कि क्‍या पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, मत करो संसद का समय बर्बाद, महंगाई, किसान और पेगासस पर करने दो चर्चा

पूर्वान्‍ह 11 बजे किए गए प्रियंका के इस ट्विट पर ट्विटर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। 24 घंटे चलने वाले इस पोल में अपरान्‍ह चार बजे तकरीबन 30 हजार लोगों ने ट्विट पर अपनी राय जाहिर की थी। इनमें से लगभग 83 प्रतिशत लोगों का मानना था कि पेट्रोल व डीजल के दाम कम किए जाने चाहिए, हालांकि प्रियंका के पोल में लगभग 13 प्रतिशत ऐेसे भी लोग शामिल थे, जिनका कहना था कि पेट्रोल व डीजल के दाम कम नहीं किए जाने चाहिए। प्रियंका का यह पोल कल पूर्वान्‍ह 11 बजे समाप्‍त होगा।

यह भी पढ़ें- चुनाव खत्‍म होते ही जनता पर आई एक और आफत, बढ़ना शुरू हुए पेट्रोल-डीजल के दाम