सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में सुषमा स्वराज को मंगलवार रात करीब 10 बजे भर्ती कराया गया था। सुषमा 67 वर्ष की थी। वह डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी की वजह से इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था।

इसके बाद दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद वह मंत्री नहीं बनी थी। वह अपने पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री के रूप में काफी लोकप्रिय हुई थी। ईलाज के समय एम्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉ हर्षवर्धन और स्मृति ईरानी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर दुनिया छोड़ गए यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

अंतिम सांस लेने से चंद घंटे पहले आज शाम सात बजकर 23 मिनट पर उन्‍होंने अपना आखिरी ट्वीट कर धारा 370 हटाए जाने के संबंध में खास बात कही थी। अपने ट्विट में उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। साथ ही कहा था कि, मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।

बताते चलें कि सुषमा स्वराज ने सबसे पहला चुनाव 1977 में लड़ा। उस वक्त वह केवल 25 साल की थीं। वह हरियाणा की अंबाला सीट से चुनाव जीतकर देश की सबसे युवा विधायक बनीं थी। उन्हें हरियाणा की देवीलाल सरकार में मंत्री भी बनाया गया। इस तरह वे किसी राज्य की सबसे युवा मंत्री रहीं। वह 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी बनीं थीं।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, एम्‍स में थमी सांसें

नौ बार सांसद रहीं सुषमा स्वराज न सिर्फ आम जीवन में बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव और आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। मोदी सरकार में विदेश मंत्री से पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वे सूचना एवं प्रसारण मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री थीं।

राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश की दिग्‍गज हस्तियों ने जताया शोक, नीचें देखें किसने क्‍या कहा-