आरयू वेब टीम। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे देश के करोड़ों युवाओं, विशेषकर जेन-जी की ऐतिहासिक जीत बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। इसके लिए राहुल ने देश भर के छात्रों पर गर्व जताया है।
राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई। दो मांगें अभी भी बाकी हैं प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।
राहुल गांधी ने कहा कि ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है। अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत!
यह भी पढ़ें- आखिरकार मोदी सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान से लिया इस्तीफा, छात्रों ने मनाया जश्न, दिपके बोले, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए
इसके अलावा कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है। मेरा मानना है कि यह भारत के युवाओं की जीत है। मुझे उनमें से हर एक पर गर्व है। उन पर आंसू गैस छोड़ी गई और उन्हें लाठियों से पीटा गया। उन्होंने कहा कि आज यह हमारे युवाओं ने साबित कर दिया है। वे अपने विश्वास पर अड़े रहे, जो उनके हिसाब से सही था।


















