राफेल डील के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, पुलिस से नोकझोंक, राजबब्‍बर ने बोला हमला

कांग्रेस सेवादल
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। (फोटो-आरयू)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। राफेल डील को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लेने के साथ ही भ्रष्‍टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हल्‍ला बोला है।

आज कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर के नेतृत्‍व में राफेल डील के खिलाफ मॉल एवेन्‍यु स्थित अपने प्रदेश मुख्‍यालय से पदयात्रा निकाली। कुछ दूर जाने पर पुलिस ने बैरिकेंडिग कर मार्च को राजीव चौक के पास में ही रोक दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जमीन पर बैठकर रामधुन गाना शुरू कर दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि वो शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाल रहे थे, लेकिन योगी सरकार में उन्‍हें ऐसा भी नहीं करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- राफेल डील मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

कांग्रेस सेवादल
पदयात्रा को आगे बढ़ने से रोकती पुलिस। (फोटो-आरयू)

वहीं राजबब्‍बर ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल डील न सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा खेला गया खुला भ्रष्टाचारी खेल है, बल्कि ये सदी का सबसे बड़ा घोटाला भी है। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार साफ-पाक है तो उसे जांच से इतना परहेज क्‍यों हैं। मंचों से ईमानदारी की बातें करने वाले बार-बार मांग करने पर भी वास्‍तविकता में जांच के लिए जेपीसी की गठन करने से भाग रहें हैं।

पदयात्रा का संचालन कर रहे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमेाद कुमार पाण्डेय ने कहा कि राफेल विमान डील घोटाला जनता के पैसे की गाढ़ी कमाई को  उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया खेल है। उन्होंने आगे कहा कि राफेल डील के खिलाफ कांग्रेस सेवादल तब तक संघर्ष करता रहेगा, जब तक इस डील में हुए भ्रष्टाचार का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो जाता है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में प्रदर्शन कर कांग्रेस ने राफेल डील को बताया घोटाले की झील

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ‘काली’ जोन इंचार्ज सुनील श्रीवास्तव, दिनेश्‍वर त्यागी, जेपी तिवारी, राजनरायन,  प्रभाकर मिश्रा, करूणेश राठौर, मो. अनीस, शीतला शर्मा, हरेकृष्ण गुप्ता, कनिष्का, नईमा खान, प्रभात ओझा, कुलदीप शर्मा, सुधीर वर्मा, नवीन शर्मा, मोहन चंद उप्रेती, बुशरा खातून, राईन गांधी, सौरभ पाण्डेय समेत अन्‍य मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- राफेल डील को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर फिर हमला, कोई प्रावधान नहीं जिसके तहत नहीं बताए जा सकते दाम