रामगोपाल का दावा, दबाव में किया गया एग्जिट पोल में बदलाव

Ramgopal Yadav

आरयू ब्‍यूरो।

लखनऊ। गुरुवार को न्‍यूज चैनलों के एग्जिट पोल के आते ही राजनीतिक पार्टियों में खलबली मच गई है। एग्जिट पोल में जिन पार्टियों के जीत के कयास लगाए गए वहां तो जश्‍न मनाने की तैयारी शुरु हो गई। वहीं एग्जिट पोल में हारने वाली पार्टी के नेताओं ने बयान बाजी शुरु कर दी है।

सपा नेता रामगोपाल यादव ने आज मीडिया से कहा कि 100 प्रतिशत हम ही चुनाव जीत रहे हैं। मुझे जानकारी मिली है कि चैनलों ने दबाव में कुछ दिन पहले ही एग्जिट पोल्स में बदलाव कर दिए हैं।

यह भी पढ़े- आभूषण व्‍यापारी ने कराई थी चौक में 13 करोड़ की डकैती, पौने तीन किलों जेवर के साथ 3 गिरफ्तार

गौरतलब है कि इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है। वहीं इंडिया टुडे के मुताबिक प्रदेश में भाजपा को 251 से 279 सीटें मिल सकती हैं।

समाजवादी पार्टी के लिए इंडिया टुडे के आंकड़े बड़ा झटका देने वाले हैं। एग्जिट पोल सपा-कांग्रेस गठबंधन को 88 से 112 के बीच ही बताया है।

जहां एक तरफ सपा नेता रामगोपाल यादव ने चैनलों पर एग्जिट पोल में आकंड़े बदलने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले होंगे। यूपी में समाजवादी पा‍र्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस बार भी यूपी में अखिलेश यादव ही मुख्‍यमंत्री होंगो।

यह भी पढ़े- पकड़ा गया सैफुल्‍लाह का संरक्षक गौस, बेटे ने कहा जो देश का दुश्‍मन वह मेरा दुश्‍मन

साथ ही मुलायम सिंह ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हमारे विकास कार्यो को सराहा है। और जमकर हमें ही वोट दिया है, जिससे देखकर बाकी पा‍र्टियों के होश उड़ गए हैं।