पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही की कोरोना से मौत

रामलाल राही
रामलाल राही। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ/सीतापुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व कांग्रेस नेता रामलाल राही की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार राही को खांसी और सांस लेने की दिक्‍कत के कारण आज पूर्वान्‍ह सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां जांच में उनका ऑक्सीजन लेवल भी 60 के आसपास था। जिसके बाद कोराना की जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।

रामलाल राही की ट्रूनेट से कोरोना टेस्ट की दोपहर दो बजे के करीब रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री को जिला अस्पताल के एल-टू वॉर्ड में भर्ती किया गया। शाम करीब साढ़े चार बजे के करीब राही ने जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक किरण माहेश्‍वरी की कोरोना से मौत, पीएम ने जताया शोक

बता दें कि रामलाल राही पहली बार 1977 में सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह तीन बार और सांसद रहे। सीतापुर जिले के धखाड़ा गांव में जन्‍में राही मिश्रिख से चार बाद लोकसभा के सांसद रहे 1991 में उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया। राही लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। उनके पास कई महत्वपूर्ण पद रहे।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके पुत्र सुरेश राही हरगांव से भाजपा के विधायक हैं। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी बहू मंजरी राही को कांग्रेस ने मिश्रिख सुरक्षित सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी भी बनाया था।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की कोरोना से मौत