दो IPS अफसरों का ट्रांसफर, रवीना त्यागी बनीं SP महिला व बाल सुरक्षा संगठन

आइपीएस ट्रांसफर
रवीना त्यागी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। शासन स्तर पर दो आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आइपीएस रवीना त्यागी को कानपुर कमिश्नरेट से हटा दिया गया है। रवीना को पुलिस अधीक्षक महिला बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

इसी तरह पद्जा चौहान (आइपीएस आरआर 1998) को अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ को अपने वर्तमान जिम्मेदारी के साथ महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

ऐसे अधिकारी जिनका प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है, उन्हें फील्ड से हटाया भी जा रहा है। अगस्त महीने में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए राज्य में कई अधिकारियों का तबादला किया गया था। शासन स्तर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के नौ आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।

यह भी पढ़ें- यूपी में सात IAS अफसरों का तबादला, रायबरेली-प्रतापगढ़ समेत चार जिलों के बदले DM

इसमें कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड को भी हटा दिया गया था।आरके स्वर्णकार को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। कानपुर में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस पद पर तैनात आइपीएस रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश की तेजतर्रार महिला अधिकारियों में शुमार हैं। वो आए दिन सड़कों पर लोगों की मदद करते, लोगों को समझाते और कड़ा रुख अपनाते दिख जाती हैं।

कानपुर की सुपर कॉप ने कानपुर दक्षिण में अपनी तैनाती के दौरान अभियान चलाकर मनचलों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले रोमियों पर सख्त कार्रवाई की थी। इतना ही नहीं महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए भी प्रेरित किया था। साथ ही उन्होंने कानपुर की पहली महिला चौकी गोविंद नगर में खुलवाई थी और महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें- तीन IAS अफसरों का तबादला, हेमंत राव राजस्व परिषद के अध्यक्ष नियुक्त