यूपी में अपराध के आंकड़े डरावने, CM के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था अपराधियों के सामने है सरेंडर: प्रियंका गांधी

हाथरस में हैवानियत

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की दूरबीन के ढोल सुहावने हैं, लेकिन असलियत में यूपी में अपराध के आंकड़े डरावने हैं। प्रियंका ने कहा कि जब सीएम के क्षेत्र में ये हाल है तो बाकी प्रदेश का हाल आप समझ सकते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर कहा कि , ”भाजपा की दूरबीन के ढोल सुहावने हैं, लेकिन असलियत में यूपी में अपराध के आंकड़े डरावने हैं। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था अपराधियों के सामने सरेंडर है, बाकी प्रदेश का हाल आप समझ सकते हैं।”

दरअसल कांग्रेस महासचिव ने अखबार में छपी खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें सात दिन में सात हत्या का जिक्र किया गया है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने यूपी टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया था।

यह भी पढ़ें- मथुरा गैंगरेप पर बोलीं अराधना मिश्रा, योगीराज में दिन में भी सुरक्षित नहीं बेटियां, गृहमंत्री को दूरबीन नहीं अपने

प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा था, ”भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया। हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है।”

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी ने जगाई महिला शक्ति, कहा, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे