करहल विधानसभा सीट से अखिलेश लड़ेगे चुनाव, IT सेक्टर में 22 लाख नौकरियां देने का अब सपा अध्‍यक्ष ने किया ऐलान

करहल विधानसभा सीट
मीडिया को जानकारी देते अखिलेश यादव साथ में रामगोपाल यादव। (फोटो- आरयू)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह साफ कर दिया है कि राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मैनपुरी की करहल विधानसभा से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे और भारी मतों से जीतकर आएंगे। सपा ने इसकी घोषणा लखनऊ में प्रेसवार्ता करके की।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि नया साल जब शुरू हुआ था समाजवादी पार्टी का पहला संकल्प लिया कि किसानों को 300 यूनिट फ्री दी जाएगी और सिंचाई के लिए पानी भी फ्री दिया जाएगा, यूपी में कई आइटी हब बन सकते हैं, लखनऊ को भी आइटी हब बनाया जा सकता है, सरकार बनी तो 2022 में आइटी सेक्टर में 22 लाख नौकरियां देंगे, कामधेनू स्कीम को फिर से चलाया जाएगा।

सपा मुखिया ने कहा कि अब हमने सरकार आने पर आइटी सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा। आज भी गांव-गांव में सपा का लैपटाप दिखाई देता है। हमारा लैपटाप रोजगार के काम भी आ रहा है।

अखिलेश यादिव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उनके काम पर रोक लगाई है, जिन्होंने विकास रोका उन्हें हटाना है। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर आजकल एक गाना काफी वायरल हो रहा है कि “यूपी में का बा” भाजप सरकार इस गाने से भी घबरा रही है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि योगी सरकार ने झूठ के विज्ञापन किए- ‘फ्लाईओवर बंगाल का था। इन्हें बताना चाहिए कि बरेली के झुमके के लिए क्या किया? फिरोजाबाद में क्या किया? रामपुर में क्या नया किया? गाजियाबाद के कारखाने बेच दिए, बंद हो गए। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट में क्या कर रहे हैं’।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का ऐलान, सपा सरकार आई तो बहाल करेंगे पुरानी पेंशन योजना

समाजवादी पार्टी डोर टू डोर कैंपेन के लिए तैयार है। घोषणा पत्र में तमाम बिंदुओं को रखा जाएगा। इस अवसर पर रीता सिंह और कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन सपा में शामिल हुए। प्रवीण ऐरन बरेली सासंद रह चुके हैं।

मालूम हो कि एक दिन पहले अखिलेश ने 12 लाख कर्मचारियों के लिए 2005 से पहले की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का वादा किया था। उससे पहले जरूरमंद गरीबों के लिए 18 हजार रुपए पेंशन की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- रामपुर से आजम खान व स्वार टांडा से अब्दुल्ला लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश बोले, भाजपा में सबसे ज्यादा अपराधी रद्द हो मान्यता