प्रियंका गांधी ने कि एनकाउंटर कांड के जांच की मांग, कहा विकास दुबे जैसे अपराधी को पालने वाले आने चाहिए सामने

एनकाउंटर कांड की जांच

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। कानपुर मुठभेड़ के दौरान सीओ समेत आठ पुलिस वालों का हत्‍यारोपित विकास दुबे के मारे जाने के बाद योगी सरकार पर विपक्ष व अन्‍य का चौतरफा हमला हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने आज कानपुर एनकाउंटर कांड की न्‍यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट के जज सेे कराने की मांग करते हुए कहा है कि विकास दुबे जैसे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण मिलता था, उसको पालने वाले की असलियत भी सामने आनी चाहिए तभी शहीद पुलिसवालों के साथ न्‍याय हो सकेगा।

प्रियंका ने विकास दुबे के मारे जाने के बाद अपने ट्विटर व फेसबुक अकाउंट से अपना वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि विकास दुबे के एनकाउंटर के पहले जो आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, उनके परिजनों को हम किस तरह से भरोसा दिला सकते हैं कि उनको न्याय मिल रहा और उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की यह मांग है कि सुप्रीम कोर्ट में मौजूदा जज द्वारा एक न्यायिक जांच हो, जो कानपुर कांड की जांच करके पूरी हकीकत जनता के सामने रखे।

यह भी पढ़ें- इस IPS अफसर ने कल ही बता दिया था, कैसे मारा जाएगा विकास दुबे, Tweet हो रहा वायरल

प्रियंका ने विकास दुबे के आकाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन्‍होंने विकास दुबे जैसे अपराधी की परवरिश की, उनकी असलियत सामने आनी चाहिए। जब तक असलियत व अपराधियों और राजनेताओं के बीच सांठगांठ सामने नहीं आएगी, तब तक न्याय नहीं होगा।

योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रियंका ने कहा कि सारा देश देख रहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है। भाजपा के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश बच्चों, दलितों व महिलाओं पर अपराध के मामले में देश में नंबर एक पर है।

यह भी पढ़ें- आखिरकार मारा ही गया दुर्दांत विकास दुबे, गाड़ी पलटने के बाद पुलिस ने किया एनकाउंटर

हमला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इतना ही नहीं अवैध असलहों व हत्याओं के मामले में भी यूपी नंबर वन है। यही प्रदेश की स्थिति है। लॉ एंड ऑर्डर की सिच्‍युएश्‍न बेहद बिगड़ चुकी है और इस स्थिति में विकास दुबे जैसे अपराधी फल रहे हैं, फूल रहे हैं। इसके बड़े-बड़े व्यापार हैं। खुलेआम अपराध करते हैं। कोई रोकने वाला नहीं है। पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि इनका संरक्षण राजनीतिक शक्तियों द्वारा होता है। इनका राजनीतिक संरक्षण जो सत्‍ता में हैं उनसे होता है।

यह भी पढ़ें- पकड़ा गया आठ पुलिसवालों का हत्‍यारोपित विकास, “खुद ही चिल्‍लाकर कह रहा था मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला”

यह भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, CO समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद