बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 46 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, देखें किन नेताओं पर जताया भरोसा

46 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

आरयू वेब टीम। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार शाम भाजपा ने अपने दूसरे चरण के मतदान के लिए 46 प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बीजेपी अब तक 75 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

पटना साहिब से विधायक प्रदेश के मंत्री नंद किशोर यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा को भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को हुई थी, जिसके बाद आज उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी गयी है।

नीचें देखें किस उम्‍मीदवार को बीजेपी ने कहां से दिया टिकट-

  1. नौतन से नारायण प्रसाद,
  2. चनपटिया से उमाकांत सिंह,
  3. बेतिया से रेणु देवी,
  4. हरसिद्धि (सुरक्षित) से कृष्णानंद पासवान,
  5. गोविंदगंज से सुनील मणि त्रिपाठी,
  6. कल्याणपुर से सचिनेंद्र प्रसाद सिंह,
  7. पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव,
  8. मधुबन से राणा रणधीर सिंह,
  9. सीतामढ़ी से डा. मिथलेश कुमार,
  10. राजनगर (सुरक्षित) से रामप्रीत पासवान,
  11. झंझारपुर से नीतीश मिश्रा,
  12. बरुराज से अरुण कुमार सिंह,
  13. पारू से अशोक कुमार सिंह,
  14. बैकुंठपुर से मिथलेश तिवारी,
  15. बरौनी से रामप्रवेश राय,
  16. गोपालगंज से सुभाष सिंह,
  17. सीवान से ओमप्रकाश यादव,
  18. दरौली (सुरक्षित) से रामायण मांझी,
  19. दरौंधा से करनजीत सिंह,
  20. गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह,
  21. तरैया से जनक सिंह,
  22. छपरा से डा. सीएन गुप्ता,
  23. गरखा (सुरक्षित) से ज्ञानचंद मांझी,
  24. अमनौर से कृष्णा कुमार मंटू,
  25. सोनपुर से विनय कुमार सिंह,
  26. हाजीपुर से अवधेश सिंह,
  27. लालगंज से संजय कुमार सिंह,
  28. राघोपुर से सतीश कुमार यादव,
  29. उजियारपुर से शील कुमार राय,
  30. मोहिउद्दीनपुर से राजेश सिंह,
  31. रोसड़ा (सुरक्षित) से वीरेंद्र पासवान,
  32. बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता,
  33. बेगूसराय से कुंदन सिंह,
  34. बखरी (सुरक्षित) से रामशंकर पासवान,
  35. बिहपुर से कुमार शैलेंद्र,
  36. पीरपैंती (सुरक्षित) से ललन कुमार पासवान,
  37. भागलपुर से रोहित पांडे,
  38. बिहाररशरीफ से डा. सुनील कुमार,
  39. बख्तियारपुर से रणविजय सिंह,
  40. दीघा से संजीव चौरसिया,
  41. बांकीपुर से नितिन नवीन,
  42. कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा,
  43. पटना साहिब से नंदकिशोर यादव,
  44. फतुहा से सत्येंद्र सिंह,
  45. दानापुर से आशा सिन्हा,
  46. मनेर से निखिल आनंद।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी कि 27 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्ट, निशानेबाज श्रेयसी को भी मिला टिकट

उल्‍लेखनीय है कि बीजेपी बिहार में जद (यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही। गठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को भी शामिल किया गया है। भाजपा 243 सदस्यीय विधानसभा में 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही।

बीजेपी ने अपने कोटे की 11 सीटें वीआइपी को दी हैं। वहीं जद (यू) 115 सीटों पर किस्मत आजमाएगी और उसने अपने कोटे की सात सीटें ‘हम’ के लिए छोड़ी हैं। गौरतलब है कि बिहार में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में विधानसभा चुनाव है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।