चंद्रशेखर पर हमले से घिरी योगी सरकार, घटना को शिवपाल यादव ने बताया, खोखले हो चुके कानून-व्यवस्था का अलार्म

जानलेवा हमला
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर आज जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला सहारनपुर के देवबंद में किया गया है। हमलावारों ने उन पर कई राउंड फायर किया। इस हमले के बाद योगी सरकार एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आ गई है। घटना को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।

सपा नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कहा कि, ‘प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों व सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता व अपराधियों दोनों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून- व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार‘।

उत्तर प्रदेश में व्याप्त अराजकता: जयंत चौधरी

वहीं जयंत चौधरी की पार्टी राष्‍ट्रीय लोकदल ने भी चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की निंदा की है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि ‘चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है।

यह भी पढ़ें- अब पुलिस कस्‍टडी में मुख्‍तार के करीबी गैंगस्‍टर जीवा की कोर्ट रूम में हत्‍या, वकील के ड्रेस में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में मां-बेटी समेत दो सिपाही भी घायल

आगे कहा कि ये उत्तर प्रदेश में व्याप्त अराजकता और भाजपा सरकार के कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी का सबूत है। राष्ट्रीय लोकदल दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करता है।’

यह भी पढ़ें-भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग