जयंती पर जवाहरलाल नेहरू को याद का बोले अजय राय, देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व किया न्योछावर

नकुल दूबे
विचार गोष्ठि को संबोधित करते नकुल दूबे।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस ने उन्‍हें देशभर में याद किया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय पर उनकी याद में विचार गोष्‍ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत के शिल्‍पकार के रूप में भी पूर्व मंत्री पकुल दुबे व पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला समेत अन्‍य नेताओं ने उन्‍हें याद करते हुए आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों में बच्चों को स्टेशनरी, कापी आदि वितरित किया। लखनऊ में पूर्व मंत्री नकुल दूबे ने मेडिकल कॉलेज व सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने बताया कि वहीं आज यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आजादी के महानायक जवाहरलाल नेहरू को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

इस मौके पर अजय राय ने कहा कि विरासत में मिले विलासिता और ऐश्वर्य के साधनों का परित्याग कर पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फूलों की सेज छोड़कर भारत माता को गुलामी से मुक्त कराने के लिए लगभग दस साल तक अंग्रेजों की जेल में रहे। उन्होंने अनेक आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए आजाद भारत के सपने को साकार करने में अपना अद्वितीय योगदान दिया।

आजादी के बाद देश के सामने थीं अनेक चुनौतियां

इसके साथ ही आजादी के बाद गरीब देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं जिसे बखूबी समझते हुए जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक व विकासोन्मुख भारत की नींव रखी। इसी क्रम में पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, अनेक उद्योगों की नींव डाली, कृषि के क्षेत्र में देश को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर किया, सिंचाई और बिजली निर्माण के लिए भाखड़ा नांगल बांध के साथ अनेक बांध व नहरें बनवायीं। आधुनिक शिक्षा के लिए आइआइटी, एम्स, आइआइएम जैसे विश्वस्तरीय संस्थान बनवाये।

यह भी पढ़ें- इजराइल के हमले में मारे गए गाजा के हजारों बच्‍चों-महिलाओं की मौत पर प्रियंका गांधी ने जताया अफसोस, उठाई संंघर्ष विराम की मांग

उमाशंकर पांडेय ने बताया आज लखनऊ मुख्‍यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस के कई नेताओं ने चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने विचार रखे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, पूर्व मंत्री मसूद अहमद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम, लखनऊ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्‍ठ नेता अनीस अंसारी, संजय शर्मा, रुद्र दमन सिंह बबलू, शहाना सिद्दीकी, अर्चना राठौर व शीला मिश्रा शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन बिजेन्द्र सिंह ने किया।

इस मौके पर राजेश सिंह काली, सिद्धिश्री, सुधा मिश्रा, सुशीला, पूर्णिमा तिवारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, योगेश्वर सिंह, प्रभाकर मिश्रा, राजेन्द्र पाण्डे, मेंहदी हसन, नितांत सिंह, रिचा शर्मा कौशिक, जितेन्द्र कुमार वर्मा, आलोक सिंह, आरएस तिवारी, शमीम खान, विनोद राय, असीम मुन्ना, चर्चिल, तनुज तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, अय्यूब, जैसराम व अन्‍य भी मौजूद रहें।