केजरीवाल को समन व संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

आप का प्रदर्शन
आप नेताओं को वाहनों में जबरन भरती पुलिस।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजने के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिसपर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बल प्रयोग कर जबरन आप कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लिया।

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए समन भेजने व सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी की गई है।इसके व ईडी द्वारा गवाहों के ऑडियो वीडियो से छेड़छाड़ के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने जीपीओ हजरतगंज पर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जैसे ही जीपीओ के पास पहुंचे करीब 200 पुलिस वाले कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े। पुलिस वालों का कहना था आज एक भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को नहीं छोड़ेंगे। कार्यकर्ताओं को घसीट कर पुलिस ने बस में डाला जिससे व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव के सर पर गहरी चोट आई काफी खून निकला।

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया व संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

इस संबंध में व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव ने कहा आज पुलिस प्रशासन का रूप बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था लखनऊ में कदम रखते हैं पुलिसवालों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी। मोदी जी इस तानाशाही से सच की आवाज नहीं दबा सकते है। ईडी फर्जी तरीके से अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है। ईडी गवाहों की वीडियो से छेड़छाड़ कर रही है। संजय सिंह निर्दोष है उनको फसाने के लिए ईडी गलत गैकानुनी हटकंडे अपना रही है।

प्रदर्शन में एच एन तिवारी, शिल्पी सचान, इरम रिजवी, सुभाषिनी मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल को झटका, 17 फरवरी को कोर्ट के समक्ष होना होगा पेश