किसानों को कुचलने का Video Tweet कर प्रियंका ने पीएम मोदी से पूछा देश को बताईये मंत्री को क्‍यों नहीं किया बर्खास्‍त

प्रियंका गांधी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। लखीमपुर खीरी किसान हत्‍याकांड को आज एक साल हो गए हैं। वहीं आज कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर कर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से कहा है कि वीडियो देखकर देश को बताईये मंत्री को क्‍यों नहीं बर्खास्‍त किया गया।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर: आंधी में पेड़ गिरने से दबे गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के भतीजे की दर्दनाक मौत

प्रियंका ने वीडियो के साथ ट्विट करते हुए लिखा कि लखीमपुर किसान नरसंहार ने भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने ला दिया है। एक साल बाद भी मंत्री सत्‍ता के सरंक्षण के चलते पद पर बरकरार हैं।

ट्रायल पड़ा सुस्त, एमएसपी का कानून मिला न…

प्रियंका ने आठ जान लेने वाले लखीमपुर खीरी कांड में लीपापोती का आरोप लगाते हुए आज यह भी कहा है कि केस का ट्रायल सुस्त पड़ा है और पीड़ित परिवार निराश हैं। किसानों के संघर्ष के बावजूद न तो उन्हें एमएसपी का कानून मिला न शहीद किसानों के लिए न्याय।

यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार पर किसान नेता राकेश टिकैत का हमला, कहा संविधान कर दिया गया अलमारी में बंद, ट्रैक्टर करेगा बुलडोजर से मुकाबला