पटरी से उतरी चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

पटरी से उतरे
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।

आरयू वेब टीम। ओडिशा के जाजपुर जिले के जखपुरा स्टेशन के पास गुरुवार चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। जैसे ही बोगी पटरी से उतरी ट्रेन के अंदर अफरा तफरी मच गई। यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे और आनन-फानन में ट्रेन से बाहर भागे, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना पाकर रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 22611, जो चेन्नई सेंट्रल (एमएएस) से न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच चलती है। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। तभी आज सुबह 8:50 बजे ट्रैक चेंज करने के दौरान एक एसी कोच एवं दो सामान्य डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के समय बेहद धीमी गति से चल रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

वहीं पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत ट्रेन को रवाना किया गया। इसके अलावा खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण भी घटनास्थल के लिए भेजे गए। रिपोर्ट के अनुसार, भद्रक से एक बचाव दल भी रवाना किया गया था। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी घटना के बाद मौके पर पहुंच।

इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रभावित कोचों को अलग कर दिया गया और और उन कोचों के यात्रियों को उचित रूप से समायोजित किया गया।यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था कर उन्हें ट्रेन में जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें- बेपटरी हुए मालगाड़ी के छह डिब्‍बे, रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें लेट

इसके अलावा प्रभावित ट्रेन संख्या 22611 चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को पटरी से उतरने के बाद क्षतिग्रस्त डिब्बों को सुरक्षित रूप से अलग करने के बाद दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है। वहीं रेलवे ने 8114382367 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी कैंट स्टेशन पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, मचा हड़कंप