रायबरेली दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने चुरुवा मंदिर में किया दर्शन, “कांग्रेस महासचिव से बोले पुजारी, उत्‍तर प्रदेश को है आपकी जरूरत”

रायबरेली दौरे पर प्रियंका
चुरुवा हनुमान मंदिर में की पूजा करने पहुंची प्रियंका गांधी।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ/रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने यूपी दौरे के दौरान रविवार को रायबरेली पहुंचीं। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने रायबरेली पहुंचकर चुरुवा हनुमान मंदिर में बजरंगबली के दर्शन व पूजा-अर्चना की। वहीं प्रियंका गांधी को आशीर्वाद देते हुए चुरुवा मंदिर के पुजारी ने कहा, उत्‍तर प्रदेश को आपकी जरूरत है। ‘रायबरेली को अपना निवास स्थान बनाइए और यहां रहिए। साथ ही कहा कि यूपी में आपकी सरकार बनने की कामना करता हूं।

इस दौरान प्रियंका गांधी से पुजारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि आपकी पार्टी का ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो किसी पार्टी की बुराई नहीं कर रहे हैं, लेकिन जितना अच्छा काम आपकी पार्टी और सरकारों ने यहां किया, वो किसी ने नहीं किया। पुजारी ने कहा कि आपकी मां ने प्रधानमंत्री पद का भी त्याग कर दिया था। लोग प्रधान पद तक नहीं छोड़ पाते, हालांकि इस दौरान सिर्फ अपना सिर हिलाया और मंदिर परिसर में कोई राजनीतिक बात नहीं की।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने तेज की यूपी फतह की तैयारी, यह भी पढ़ें-12 हजार KM लंबी ‘हम वचन निभायेंगे, ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ निकाल कांग्रेस करेगी विधानसभा चुनाव का आगाज

इससे पहले प्रियंका गांधी ने यूपी दौरे में राजधानी लखनऊ में पार्टी के पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक की थी। यूपी विधानसभा चुनाव में अब छह माह से भी कम समय रह गया है। सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दलों ने अभी तक यही संकेत दिया है कि वे भाजपा के खिलाफ लड़ाई में किसी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने यूपी चुनाव का शुक्रवार को एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रियंका को ‘यूपी की उम्मीद’ बताया गया था। प्रियंका यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- घरेलु सामानों के तेजी से मंहगा होने पर बोली प्रियंका,राहत की जगह जनता के लिए आफत योजना लायी मोदी सरकार