गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में BJP के अमन गिरी ने सपा प्रत्याशी को हरा दर्ज की बड़ी जीत

अमन गिरी
अमन गिरी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से भाजपा के अमन गिरी ने 32 हजार से ज्यादा के अंतर से सपा के विनय तिवारी को हराया है। दरअसल, गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव में रविवार को वोटों की काउंटिंग हुई यहां बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

इस चुनाव में अमन गिरी को करीब 1.20 लाख और सपा प्रत्याशी को करीब 82 हजार वोट मिले। काउंटिंग शुरू होने के बाद अमन गिरी पहले ही राउंड से आगे रहे। अमन गिरी गोला गोकर्णनाथ के पूर्व बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के बेटे हैं। यहां अरविंद गिरी के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था। उनका निधन छह सितंबर को हुआ था।

दरअसल उपचुनाव को लेकर सुबह नौ बजे के बाद रुझान आने शुरू होंगे और दोपहर तक रिजल्ट की स्थिति पूरी तरह से साफ हो गयी। इसको लेकर सभी निगाहें नतीजे पर टिकी थी। उपचुनाव में भाजपा और सपा की सीधी टक्कर देखने को मिली है। बसपा और कांग्रेस ने इस चुनाव से दूरी बना ली थी।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक अरविंद गिरी का एकाएक निधन, लखनऊ आते समय कार में आया हार्ट अटैक

वहीं लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर मंडी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। आज सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत की गई थी। मतगणना के लिए पाण्डाल में 14 टेबलें लगाई गई हैं। आरओ व एआरओ की टेबल अलग रखी गई थी। एक समय में 56 कर्मचारी मतगणना में लगाए गए थे। मतगणना 32 राउंड में पूरी हुई।

यह भी पढ़ें- इन राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, पांच दिसंबर को वोटिंग व आठ को आएंगे नतीजे

इसके अलावा पोस्टल बैलट व ईटीपीबीएस की गणना अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर की गई। मतगणना शुरू होने और बाद में भी सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डालने पर कार्रवाई करने के न‍िर्देश द‍िये गए हैं।

गौरतलब है कि मतगणना के बाद जीते हुए उम्मीदवार को गोला गोकर्णनाथ में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने जानकारी देते हुए कहा कि मतगणना समाप्त होने के बाद जीते प्रत्यासी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। वहीं सोशल मीड‍िया में भाजपा नेता और समर्थक अपनी खुशी का इजहार करते देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आजम खान के बाद भाजपा के विक्रम सैनी की गयी विधायकी, जयंत चौधरी ने उठाई थी मांग