बागी विधायक ने प्रियंका पर लगाया लखीमपुर हिंसा पर राजनीति करने का आरोप

बागी विधायक

आरयू ब्यूरो लखनऊ। रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। साथ ही  अदिति सिंह ने कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी हिंसा मामलों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। अदिति सिंह ने कहा, “जहां तक ​​लखीमपुर और अन्य मुद्दों की बात है तो प्रियंका गांधी ने हमेशा इसका राजनीतिकरण किया।

अदिति ने कहा कि लखमीपुर खीरी घटना की सीबीआइ जांच चल रही है, सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले रहा है। अगर वह संस्थानों पर भरोसा नहीं करती है, तो मुझे समझ में नहीं आता कि वह किस पर भरोसा करती है?”

यह भी पढ़ें- अदिति सिंह के CM योगी से मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष नाराज, कहा अपना स्‍वार्थ सोचने वाले जा सकते हैं कहीं भी

साथ ही कहा कि कृषि विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी। अब जब कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया है तब भी उन्हें समस्या है। आखिर वह चाहती क्या हैं? उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीतिकरण के लिए मुद्दे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंची अदिति सिंह ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हुई मोदी-योगी सरकार

बता दें कि शुक्रवार को कृषि कानून वापस करने की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो इस देश की सच्चाई समझ में आ गई। प्रियंका ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर हिंसा में केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष व उसके दोस्त के असलहे से चली थी गोलियां, FSL की रिपोर्ट में हुआ खुलासा