योगी सरकार के मंत्रिमंडल का पहला कैबिनेट विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्‍ट

कैबिनेट विस्तार
अपने मंत्रिमंडल के साथ सीएम योगी साथ में राज्‍यपाल।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में बुधवार को 23 मंत्रियों ने लखनऊ के राजभवन में शपथ ग्रहण की। योगी के मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ले ली है। वहीं चार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में 18 न‌ए चेहरे शमिल किये गए हैं।

इस दौरान चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। योगी सरकार के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नव नियुक्‍त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी नवनियुक्‍त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशिर्वाद लिया। मिली जानकारी के अनुसार शपथग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

कैबिनेट मंत्री : डॉ. महेंद्र सिंह, सुरश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रान नरेश अग्निहोत्री, कमल रानी वरुण कैबिनेट मंत्री के रूप में राजभवन में शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें- पद एंव गोप‍नीयता की शपथ के साथ आनंदीबेन पटेल बनीं UP की 34वीं राज्यपाल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

राज्य मंत्री : अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ल, विजय कश्यप, डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने शपथ ले ली है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार में जहां युवा चहेरों को तरजीह दी है, वहीं जातीय व क्षेत्रीय संतुलन का भी पूरा ख्याल रखा है।

कैबिनेट विस्तार

यह भी पढ़ें- मंत्रिमंडल विस्तार से पहले योगी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा